हरियाणा : गर्मी ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड कई शहरों में तापमान 45 के पार

हरियाणा में पिछले 16 दिन से गर्मी के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। शुक्रवार को गर्मी और बढ़ गई है। यह दिन सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। शुक्रवार को दिन के तापमान में बीते 14 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अंबाला में दिन का तापमान शुक्रवार को 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जाे सामान्य तापमान से 6.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इतना ही नहीं रात का तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस है।वर्ष 2011 से लेकर अभी तक सबसे अधिक दिन का तापमान वर्ष 2013 में 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। जबकि शुक्रवार को अंबाला में दिन का तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। अन्य वर्षों में देखें तो मई में 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास भी सर्वाधिक तापमान रहा है। रात्रि तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।इससे पहले रात्रि तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया था।

प्रचंड गर्मी का असर यह है कि सुबह साढ़े छह बजे से ही धूप निकल रही है और आठ बजे तक इतनी धूप हो जाती है कि लोगों को घर से बाहर निकलने पर सोचना पड़ रहा है।इसके साथ ही दोपहर में गर्मी को देखते हुए लोग कम ही बाहर निकलना पसंद कर रही हैं। गौरतलब है कि 15 मई के बाद से लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है। लू का प्रकोप भी हर दिन झेलने को मिल रहा है।मौसम में बढ़ती गर्माहट और लू को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अंबाला ने अलर्ट जारी किया है। तापमान बढ़ोतरी, रोजाना लू और गर्मी ने आमजन को बेहाल किया है। सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल ने बताया कि लू के लक्षणों जैसे सिर दर्द, बुखार, उल्टी अत्यधिक पसीना और बेहोशी, कमजोरी, शरीर में ऐंठन और नब्ज असामान्य होने पर चिकित्सकीय परामर्श लें।

About

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *